Total Users- 1,179,225

spot_img

Total Users- 1,179,225

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

महात्मा गांधी-शास्त्री जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, राजघाट और विजय घाट पर दी श्रद्धांजलि

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ बापू को याद कर रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट करते हुए बापू और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया।

शास्त्री जी को बताया असाधारण राजनेता

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए लिखा कि वह एक असाधारण राजनेता थे

उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री जी की ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने देश को मुश्किल समय में भी मजबूती प्रदान की। पीएम मोदी ने शास्त्री जी के ऐतिहासिक नारे ‘जय जवान जय किसान’ की महत्ता को दोहराते हुए कहा कि यह नारा हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की नई ज्वाला जगाता है और एक मजबूत व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े