Total Users- 1,167,490

spot_img

Total Users- 1,167,490

Friday, March 6, 2026
spot_img

संगठनों का एलान- क्रिमिनल लॉ की जलाएंगे कॉपी , 15 अगस्त को दिल्ली कूच करेंगे किसान नेता

नई दिल्ली। किसान नेताओं ने एलान किया है कि वह 15 अगस्त को दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान क्रिमिनल लॉ की कॉपी भी जलाई जाएंगी। किसान मजदूर मोर्च और संयुक्त किसान मोर्चा ने कांस्टीस्ट्यूशन क्लब में बैठक की थी। उन्होंने एमएसपी सी 2+50 गारंटी कानून पर प्राइवेट बिल लाने की पुरानी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि किसान सिंघू और शंभु बॉर्डर पर पहुंचकर समर्थन दें।

किसान नेताओं ने कहा कि किसान मजदूर के ऊपर जुल्म किया जा रहा है। सरकार जनरल डायर की तरह उन अधिकारियों को सम्मानित कर रही है, जिन्होंने आंदोलन के दौरान हम पर अत्याचार किए। उन्होंने कहा कि किसान संगठन मिलकर 1 अगस्त को मोदी सरकार की अर्थी को जलाएंगे। 15 अगस्त को पूरे देश में किसान एकत्रित होकर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। इस दौरान क्रिमिनल लॉ की कॉपी जलाएंगे।

सितंबर महीने में होगी बड़ी रैली

किसान नेताओं ने कहा कि संभल और जिंद में किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ी रैला का आयोजन होगा। इसमें अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने की अपील की गई। पीपली में 22 सितंबर को आंदोलन किया जाएगा।

संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि हम अपनी पुरानी मांग पर अडिग हैं। हमें एमएसपी पर गारंटी कानून चाहिए। हम इसको लिए बिना शांत नहीं बैठेंगे। सरकार ये झूठ बोल रही है कि इसको लागू होने से लाखों करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा। तीन विशेषज्ञों से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने सरकार के दावों को गलत बताया है। हम घोषणा करते हैं कि एक सितंबर को संभल (यूपी), 15 सितंबर को जींद  (हरियाणा) और 22 सितंबर को पीपली (हरियाणा) में रैली होगी।

More Topics

लहसुन-लौंग के उपाय से हफ्ते भर में पाएं मजबूत और लंबे नाखून

क्या आपको पता है कि महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट...

नेपाल में 5 मार्च को 60 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव में Gen Z की हुंकार

पिछले साल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल...

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने हालिया बजट प्रस्तुति...

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

इसे भी पढ़े