Total Users- 1,179,530

spot_img

Total Users- 1,179,530

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

‘कारगिल विजय दिवस’ की 25वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति ने भारत के सपूतों को किया याद,

 ‘कारगिल विजय दिवस’ हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान का बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया है। द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा- कारगिल विजय दिवस एक कृतज्ञ राष्ट्र के लिए हमारे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और असाधारण वीरता को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। मैं वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों पर भारत माता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनकी पवित्र स्मृति को नमन करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी देशवासी उनके बलिदान और वीरता से प्रेरणा लेंगे। जय हिंद! जय भारत!

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े