Total Users- 1,181,547

spot_img

Total Users- 1,181,547

Friday, March 27, 2026
spot_img

नोएडा: तीन बच्चियों की जलने से मौत

नोएडा शहर के सेक्टर-8 स्थित झुग्गीनुमा मकान में आज सुबह करीब 4 बजे एक भीषण अग्निकांड हुआ। इस हादसे में तीन छोटी बच्चियों की जलकर मौत हो गई और उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए। माता-पिता को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण चार्जिंग पर रखी बैटरी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है।

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड ने की तेजी से कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब टीम ने अंदर जाकर देखा, तो स्थिति काफी भयावह थी। 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना, और 5 वर्षीय आराध्या की लाशें बेड पर मिलीं। उनके माता-पिता गंभीर रूप से झुलसे हुए थे और बेहोश थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

बैटरी में ब्लास्ट से लगी आग
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण चार्जिंग पर रखी बैटरी में ब्लास्ट होना है। मृतक परिवार के सदस्य दौलत राम, जो एक ई-रिक्शा चालक थे, ने अपने झुग्गीनुमा मकान में एक कमरे का घर बनाया था। बीती रात को भी उन्होंने बैटरी को चार्जिंग पर लगाया था। संभवतः शॉर्ट सर्किट या बैटरी के अत्यधिक गर्म होने के कारण उसमें धमाका हो गया, जिससे कमरे में आग लग गई। इस हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जिसके कारण वे बाहर निकलने में असमर्थ रहे। आग की भीषण लपटों के चलते बाहर से भी कोई मदद नहीं पहुंच सकी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े