Total Users- 1,028,583

spot_img

Total Users- 1,028,583

Tuesday, June 24, 2025
spot_img

दिल्ली में चुनावी हार के बाद AAP को लगा बड़ा झटका, तीन मौजूदा पार्षद BJP में हुए शामिल

दिल्ली में चुनावी हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं में एंड्रयूजगंज से अनिता बसोया, आरके पुरम से धर्मवीर, और वार्ड नंबर 183 से निखिल चपराना शामिल हैं। इसके अलावा, AAP के नई दिल्ली जिला के पूर्व अध्यक्ष संदीप बसोया ने भी BJP का दामन थाम लिया है।

इस राजनीतिक घटनाक्रम से दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है। AAP पहले ही विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी थी, और अब नगर निगम स्तर पर भी पार्टी को झटके लग रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इन पार्षदों के BJP में जाने से आगामी नगर निगम चुनावों में भगवा दल को मजबूत बढ़त मिल सकती है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जिससे AAP के 10 साल के शासन का अंत हो गया। अब पार्षदों के इस कदम से संकेत मिल रहे हैं कि दिल्ली में “ट्रिपल इंजन” सरकार की ओर बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है—जहां केंद्र, राज्य और नगर निगम तीनों पर BJP का वर्चस्व हो सकता है।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह बदलाव दिल्ली की सियासत में नए समीकरण गढ़ सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि AAP इस सियासी चुनौती का सामना कैसे करती है और आगामी चुनावों में अपनी पकड़ को कैसे मजबूत करती है।

spot_img

More Topics

स्टालिन केंद्र सरकार पर भड़के कहा,संस्कृत थोपने की साजिश, हिंदी सिर्फ मुखौटा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को...

हिंदू धर्मग्रंथ के अनुसार भगवद् गीता किसे देनी चाहिए?

हम लोग बर्थडे, शादी या किसी पार्टी में हमेशा...

राज्यपाल श्री डेका ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां राजभवन में...

इसे भी पढ़े