Total Users- 1,179,528

spot_img

Total Users- 1,179,528

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

“NDA ने बिहार के लोगों को दिया धोखा”, विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर भड़के तेजस्वी, 

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि NDA ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है। ‘हमें पता था कि NDA बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी’ तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले से ही हमें पता था कि भाजपा, NDA बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देगी। एक मामूली संशोधन करके बिहार जैसे और गरीब राज्यों को स्पेशल स्टेटस दिया जा सकता था, पहले भी संशोधन हुए हैं। देश में बहुत बड़े-बड़े संशोधन हुए हैं लेकिन बिहार के लिए ये लोग छोटा सा संशोधन नहीं करना चाहते।

यही हमारी पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है। सीएम नीतीश पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) कहते थे कि आंदोलन करेंगे, सड़कों पर उतरेंगे, लेकिन अब बिहार के विशेष राज्य के दर्जे को लेकर वे एक शब्द भी नहीं बोल रहे। ‘नीतीश कुमार के शासन में बढ़ गया है भ्रष्टाचार’ राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार इस समय वह हैसियत रखते हैं, क्योंकि अभी उनके बदौलत ही सरकार है। अगर उनके रहते बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा तो फिर उनका वहां क्या काम है? उन्होंने आगे कहा कि यह सच है कि नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। अगर निष्पक्ष जांच की जाए तो नीतीश कुमार भी इसका खामियाजा भुगतेंगे।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े