Total Users- 1,179,469

spot_img

Total Users- 1,179,469

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

मदन राठौड़ होंगे Rajasthan, Bihar में दिलीप जायसवाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने दिलीप जायसवाल को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मदन राठौड़ को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के एमएलसी हैं, जबकि मदन सिंह राठौड़ राजपूत समाज से आते हैं और राज्यसभा के सांसद हैं।

सीपी जोशी ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी के बाद माना जा रहा था कि राजस्थान में बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसके पक्ष में नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि सीपी जोशी का इस्तीफा स्वीकार ना हो। इसके पीछे की दो वजहें बताई जा रही थीं। एक तो जाति समीकरण, दूसरा राज्य में कई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव। सीपी जोशी ब्राह्मण समाज से आते हैं।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े