केजरीवाल का बड़ा ऐलान: किरायेदारों को मिलेगा मुफ्त बिजली-पानी,

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के संदर्भ में दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। पहली घोषणा में उन्होंने कहा कि दिल्ली के किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वे एक ऐसी योजना लेकर आएंगे, जिससे किरायेदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी मिल सकेगा। इस योजना से विशेष रूप से पूर्वांचली समाज को लाभ मिलेगा।

दूसरी घोषणा में, केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर बनी डॉक्यूमेंट्री “अनब्रेकेबल” की स्क्रीनिंग को रोकने के बीजेपी के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने बताया कि आईटीओ पर इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे रोक दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि पत्रकारों के लिए एक प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस फिल्म से डर लगता है, क्योंकि इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे AAP ने बीजेपी की साजिशों का सामना किया। केजरीवाल का कहना था कि चुनाव आयोग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है जब यह स्क्रीनिंग प्राइवेट हो।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े