Total Users- 1,179,404

spot_img

Total Users- 1,179,404

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

IRCTC नया नियम: 1 अक्टूबर से जनरल टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट में आधार-वेरीफिकेशन जरूरी…

रेलवे ने ऑनलाइन सामान्य आरक्षित टिकट बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। एक अक्टूबर से टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार वैरिफाइड यूजर्स ही बुकिंग कर सकेंगे। यह कदम टिकट दलालों पर अंकुश और दुरुपयोग रोकने के लिए उठाया गया है।

रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। एक अक्टूबर से सामान्य आरक्षित टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी आधार वैरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसके तहत सामान्य टिकट बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल आधार वैरीफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे।

पहले 15 मिनट केवल आधार से बुकिंग

रेल मंत्रालय के आदेश अनुसार सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक टिकट बुक करने के लिए आधार से जुड़े उपयोगकर्ताओं को ही अनुमति दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य आम यात्रियों को प्राथमिकता देना और टिकट दलालों पर अंकुश लगाना है|

दुरुपयोग रोकने के लिए नई व्यवस्था

रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से टिकटों के दुरुपयोग और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी। यह सुनिश्चित होगा कि आम यात्रियों को टिकट बुकिंग में आसानी हो।

आरक्षण केंद्र पर नियम लागू नहीं

यह नियम केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग (आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप) पर लागू होगा। रेलवे आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें ➤ India-US Trade Deal: आज अहम बातचीत भारत-अमेरिका, ट्रंप के खास अधिकारी भारत दौरे पर…

एजेंटों पर पहले से ही रोक

सामान्य आरक्षण खुलने के शुरुआती 10 मिनट तक टिकट एजेंटों को टिकट बुकिंग से रोकने वाला नियम पहले से लागू है। नया बदलाव सीधे यात्रियों के हित को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े