Total Users- 1,201,341

spot_img

Total Users- 1,201,341

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

कोझिकोड जिले के वडाकरा कस्बे के पास एक सड़क किनारे खड़ी ‘कैरावैन’ में दो लोगों को मृत पाए

कोझिकोड जिले के वडाकरा कस्बे के पास एक सड़क किनारे खड़ी ‘कैरावैन’ में दो लोगों के मृत पाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को करिमापनापलम क्षेत्र में हुई, जहां ‘कैरावैन’ के चालक मनोज और जोएल के शव मिले। बताया गया कि यह ‘कैरावैन’ रविवार रात से वहीं खड़ी थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि एक शव दरवाजे के पास और दूसरा वाहन की सीट पर था।

पुलिस अधिकारियों ने कहा

यह ‘कैरावैन’ मलप्पुरम जिले के एक व्यापारिक समूह की थी, जो कन्नूर में शादी समारोह में लोगों को छोड़कर वापस मलप्पुरम जा रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, और खोजी श्वान दस्ता घटनास्थल पर भेजा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कोई संदिग्ध साक्ष्य नहीं मिले हैं, और मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मौत कार्बन मोनोऑक्साइड से हुई थी या नहीं।

More Topics

दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव

बीजिंग । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप सम्राट चौधरी कल लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है।...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 अप्रैल को उत्तर...

इसे भी पढ़े