दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को परिणाम, रोचक मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। मतदान 5 फरवरी को होगा और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा, और वर्तमान सरकार का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होगा। चुनाव तिथि के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है, जो चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगी।

दिल्ली चुनाव के लिए मतदाता सूची में इस बार एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब सात लाख 38 हजार अधिक हैं। साढ़े छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद तीन लाख 22 हजार 922 नए मतदाता जुड़े हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) पिछले 11 वर्षों से दिल्ली में सत्ता में है और तीसरी बार लगातार जीत की कोशिश कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) भी पूरी ताकत से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी भी अकेले चुनाव लड़ रही है और दोनों प्रमुख पार्टियों, भाजपा और आप, को निशाना बना रही है। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है।

More Topics

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड की रीपैकेजिंग का खुलासा

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड...

इसे भी पढ़े