कांग्रेस में बड़ा बदलाव, धर्मेंद्र सिंह चौहान बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने मुरैना के कद्दावर नेता दिनेश गुर्जर को किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह सीहोर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार (26 फरवरी) को चार राज्यों के किसान कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की। इनमें मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में अभिषेक मिश्रा, आंध्र प्रदेश में कामना प्रभाकर राव और त्रिपुरा में अशोक कुमार वैद्य को अध्यक्ष बनाया गया है।

क्यों हुआ मध्य प्रदेश में बदलाव?

दिनेश गुर्जर मुरैना से विधायक चुने जाने के बाद संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। इसे देखते हुए पार्टी ने संगठन में नई ऊर्जा लाने के लिए धर्मेंद्र सिंह चौहान को किसान कांग्रेस की कमान सौंपी है। चौहान संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कांग्रेस के इस बदलाव को आगामी चुनावों की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि धर्मेंद्र सिंह चौहान किसान कांग्रेस को किस दिशा में आगे ले जाते हैं।

More Topics

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े