Total Users- 1,179,405

spot_img

Total Users- 1,179,405

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

“शराब भट्ठी के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे नागरिक, 20 को कोटा-मोहबाबाजार में प्रदर्शन”

रायपुर। कोटा-मोहबाबाजार ओवरब्रिज के नीचे स्थित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर नागरिक अब एकजुट होकर आंदोलन की राह पर उतर आए हैं। 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे भट्ठी के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगा, जिसमें एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों व मोहल्लों के लोग शामिल होंगे।

नागरिकों ने बताया कि दो वर्ष पहले हटाई गई इस भट्ठी को 3 मई 2025 को दोबारा शुरू कर दिया गया, जिसके बाद से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। खुलेआम शराबखोरी, गाली-गलौज, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाओं से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

मारुति विहार कॉलोनी के मंदिर में मंगलवार को हुई बैठक में निवासियों ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराज़गी जताई। नागरिकों ने बताया कि कलेक्टर को तीन बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नाम पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाकर सामूहिक आवेदन दिए जा चुके हैं।

क्षेत्र के मारुति विहार, श्रीजी टॉवर, मारुति हाईट्स, मारुति कुंज, शांति विहार, महंत तालाब, कृष्णा नगर, ज्योति नगर कोटा, शिवाजी नगर, राजू नगर, डूमर तालाब, आमानाका और कुकुरबेड़ा के लोग अब इस आंदोलन में शामिल होकर शराब भट्ठी को हटाने की मांग दोहराएँगे।


More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े