भोपाल में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: सुभाष नगर मार्केट में 110 दुकानें हटाई गईं

भोपाल में आज सुबह प्रशासन ने सुभाष नगर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। ब्रिज निर्माण के लिए 110 दुकानों को हटाया गया। दुकानदारों को पहले नोटिस देकर शनिवार तक का समय दिया गया था।

रविवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। कार्रवाई के दौरान 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 8 एसडीएम और प्रशासन की कई टीमें तैनात रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 1 किलोमीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की गई, और मीडिया को कवरेज की अनुमति नहीं दी गई।

यह कार्रवाई सुभाष नगर ब्रिज की तीसरी लेन के निर्माण के लिए की गई, जिससे ट्रैफिक की समस्या कम होने की उम्मीद है।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े