Total Users-

1,226,862

spot_img

Total Users-

1,226,862
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

बजट 2025: मोदी सरकार के 15 बड़े ऐलान जो बदलेंगे देश की तस्वीर

मोदी सरकार ने बजट 2025 में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। इन घोषणाओं के जरिए टैक्स में छूट, कृषि सुधार, रोजगार के अवसर, MSME को सपोर्ट, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती दी जाएगी। आइए जानते हैं बजट 2025 की 15 सबसे बड़ी घोषणाएं:

  1. 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स: सालाना 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई।
  2. MSME को मिलेगा सस्ता कर्ज: MSME के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड योजना और गारंटी कवर को बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया।
  3. 1.7 करोड़ किसानों को सीधी मदद: किसानों को आय बढ़ाने के लिए सहायता और कृषि क्षेत्र में सुधार की योजना।
  4. 36 जीवन रक्षक दवाओं पर ड्यूटी खत्म: कैंसर और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए महंगी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई।
  5. 50 पर्यटन स्थलों का विकास: भारत को पर्यटन हब बनाने के लिए 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।

खिलौना निर्माण केंद्र बनेगा देश: खिलौना निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक्शन प्लान

इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% विदेशी निवेश को अनुमति।

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोन लिमिट बढ़ी: पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोन लिमिट 30 हजार रुपए की गई।

88 नए एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे: UDAN योजना के तहत देशभर में 88 नए एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे।

1 करोड़ शहरी कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन: शहरी गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए योजनाएं।

100 गीगावॉट परमाणु बिजली उत्पादन: परमाणु ऊर्जा में 100 गीगावॉट उत्पादन का लक्ष्य।

1 लाख करोड़ की नई परियोजनाएं: बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा।

7 टैरिफ रेट हटाए जाएंगे: व्यापार को सरल बनाने के लिए 7 टैरिफ रेट हटाए जाएंगे।

नई कंपनियों के मर्जर को बढ़ावा: कंपनियों के मर्जर और एक्विजिशन को आसान बनाने के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन।

केवाईसी प्रक्रिया होगी आसान: डिजिटल केवाईसी प्रणाली लागू करने का ऐलान।

    ये घोषणाएं भारत के आर्थिक विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

    More Topics

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

    बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

    भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

    छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

    रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

    छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

    छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

    इसे भी पढ़े