Total Users- 1,179,442

spot_img

Total Users- 1,179,442

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

Air India : दिल्ली से सिंगापुर जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, 200 यात्री उतारे गए

दिल्ली से सिंगापुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2380 से आधी रात को 200 यात्रियों को नीचे उतारा गया। यात्रियों को पहले 2 घंटे तक प्लेन में बैठाकर रखा गया। उसके बाद उन्हें बिना कारण बताए नीचे उतार दिया गया, ऐसी जानकारी आ रही है कि प्लेन की बिजली आपूर्ति सिस्टम में कोई समस्या आ गई थी।

दिल्ली से सिंगापुर जा रही एअर इंडिया के विमान से बुधवार रात अचानक 200 पैसेंजरों को नीचे उतार दिया गया। इससे पहले यात्रियों को 2 घंटे तक प्लेन में बैठाकर रखा गया, जिसके बाद उन्हें बिना कारण बताए नीचे उतार दिया गया। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम खराब था, जिस कारण यह समास्या आई।

जानकारी के अनुसार, यह यात्रा एअर इंडिया के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से होने वाली थी। जिसकी उड़ान संख्या AI2380 थी। यह फ्लाइट रात को 11 बजे दिल्ली के इंडिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली थी, लेकिन उसमें देरी से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

प्लेन की एअर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली की आपूर्ति खराब

विमान में मौजूद पीटीआई के एक पत्रकार से मिली जानकारी के अनुसार, विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली की आपूर्ति खराब थी। जिस कारण पहले यात्रियों को 2 घंटे तक विमान में बैठाकर रखा गया। फिर एअर इंडिया का स्टॉफ सभी 200 यात्रियों को उतारकर टर्मिनल भवन ले गया।

इस दौरान चालक दल की ओर से यात्रियों को नीचे उतारने के कारण को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई। यहां तक कि एअर इंडिया की ओर से भी तत्काल रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। यात्रियों ने इस घटना से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें यात्री प्लेन में बैठकर अखबारों और मैगजिनों से हवा करते नजर आ रहे हैं।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े