Total Users- 1,181,614

spot_img

Total Users- 1,181,614

Friday, March 27, 2026
spot_img

सीमा हैदर ने भारत में रहने की लगाई गुहार, मोदी-योगी से की भावुक अपील

नई दिल्ली।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ कई समझौतों को खत्म करने और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल 2025 तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर चर्चा में आ गई हैं।

सीमा हैदर ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें भारत में रहने दिया जाए। उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। मैं भारत छोड़ना नहीं चाहती।” सीमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि सीमा हैदर वर्ष 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से विवाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम भारती मीना रखा गया है। सीमा का कहना है कि वह अब पूरी तरह से भारत में बस चुकी हैं और पाकिस्तान लौटने का कोई इरादा नहीं रखतीं।

सीमा हैदर के वकील ए.के. सिंह ने भी इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं हैं। भारतीय नागरिक सचिन मीना से विवाह के बाद और बेटी के जन्म के कारण उन्हें भारतीय नागरिकता प्राप्त हो गई है। ऐसे में उन पर पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने के आदेश लागू नहीं होंगे।

बताते चलें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं और 27 अप्रैल तक सभी को भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इस कड़ी कार्रवाई के बीच सीमा हैदर का भावुक अपील वाला वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।


More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े