Total Users- 1,179,225

spot_img

Total Users- 1,179,225

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा- क्या सरकार तब अंधी थी, ऐसे कोई ISI एजेंट बन जाता है

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया है। बीते सप्ताह लद्दाख में भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन के करीब लोग घायल थे। इस हिंसा के लिए लोगों को उकसाने का आरोप सोनम वांगचुक पर लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ कई थ्योरी भी चल रही हैं। उनकी पाकिस्तान यात्रा भी सवालों में है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने पति का बचाव किया है और कहा कि वह पाकिस्तान सिर्फ एक क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने गए थे। उन्होंने कहा कि उस समिट का आयोजन संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तान के एक मीडिया हाउस ने किया था।

गीतांजलि ने कहा कि आखिर एक क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने भर से कोई व्यक्ति कैसे आईएसआई का एजेंट बन सकता है। उन्होंने यह बात लद्दाख पुलिस के उस दावे पर कही, जिसमें कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे। गीतांजलि ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और मैं इसकी निंदा करती हूं। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को फंसाने के लिए फर्जी नैरेटिव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘जब लद्दाख की सरकार चीनी टैबलेट्स खरीदे थे तो सोनम वांगचुक का कहना था कि हमें सोचना होगा कि कैसे चीन का मुकाबला बुलेट्स की बजाय वॉलेट से किया जाए। ऐसा व्यक्ति कैसे राष्ट्र विरोधी हो सकता है?’

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े