Total Users- 1,164,124

spot_img

Total Users- 1,164,124

Saturday, February 28, 2026
spot_img

सूरत बिल्डिंग हादसे में मरने वालों में मध्य प्रदेश के सीधी के पांच लोग, दो सगे भाइयों भी हैं

एक दिन पहले गुजरात के सूरत में एक छह मंजिला भवन ढह गया था। यहाँ काम चल रहा है। रविवार सुबह सात लोगों के मारे गए हैं। मलबे में छह से सात लोग दब गए हैं।

देवघर/सूरत (Building Collapse)। सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर से तीन मंजिला मकान ढहने सूचना है। यहां कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसा रविवार सुबह 5 बजे हुआ। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। अब तक तीन लोगों को बचाया गया है।

भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचे हैं। कटर से काटकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। मलबे से एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है।

ताजा खबर यह है कि एक शख्स की लाश मिली है, जबकि 2 बच्चों और एक महिला को बचाया गया है।

सूरत हादसे में 7 की मौत, इनमें 5 मध्य प्रदेश के

सूरत में जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें 5 मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जैसे ही हादसे की सूचना सीधी जिले के परासी गांव तक पहुंची, मातम पसर गया। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। ये सभी काम के सिलसिले में वहां रह रहे थे। अब इनके शव मध्य प्रदेश लाए जा रहे हैं।

इस बीच, गुजरात के सूरत में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां शनिवार को छह मंजिला इमारत ढही थी। रविवार सुबह तक 7 लोगों के शव मिल चुके हैं। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि 6 और लोगों के दबे होने की आशंका है।

हादसा शनिवार को दोपहर 3 बजे हुआ था। इमारत के अंदर 30 फ्लैट थे। अच्छी बात यह रही कि इनमें से चार से पांच में ही परिवार रह रहे थे। बाकी खाली थे। कुछ लोग काम पर गए थे और जो सो रहे थे, वे फंस गए। बिल्डिंग का निर्माण 2016-17 में हुआ था।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े