Total Users- 1,179,330

spot_img

Total Users- 1,179,330

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

बीते 10 वर्षों में कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में 75% कमी : अमित शाह


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश के तीन प्रमुख हॉटस्पॉट—जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों—में हिंसा की घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई है।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर आजतक से विशेष बातचीत में शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और सुरक्षा एजेंसियों की सख्त कार्यवाही के चलते देश की आंतरिक सुरक्षा में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।

शाह ने कहा,

“देश में तीन बड़े हॉटस्पॉट थे—कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी उग्रवाद। मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में, तीनों ही हॉटस्पॉट में हिंसा में 75% की कमी आई है।”

गृह मंत्री ने यह भी दोहराया कि वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) को 31 मार्च 2026 तक समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई हमलों और हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद के प्रति सरकार की नीति ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं’’ की रही है।

कोविड प्रबंधन की तारीफ

अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की रणनीति को विश्व स्तर पर सबसे सफल बताते हुए कहा कि अगर कोई भी देश संकट प्रबंधन का मॉडल सीखना चाहता है, तो उसे भारत के कोविड प्रबंधन का अध्ययन करना चाहिए।

उन्होंने कहा,

“जब पूरी दुनिया की सरकारें कोविड के खिलाफ अकेले लड़ रही थीं, भारत में केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और 140 करोड़ नागरिक एकजुट होकर लड़े। यही सामूहिक शक्ति हमारी सफलता का कारण बनी और यह मोदी जी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हुआ।”


More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े