Total Users- 1,181,692

spot_img

Total Users- 1,181,692

Friday, March 27, 2026
spot_img

बंगाल में वक्फ कानून लेकर विरोध प्रदर्शन में भड़की भीड़ ने पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या की

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में वक्फ कानून को लेकर फिर हुए विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक शक्ल ले ली, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई थी, इस हिंसा में अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालात को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जबकि कुछ इलाक़ों में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की भी मदद ली गई है।

भीड़ ने की पिता-पुत्र की हत्या
शनिवार दोपहर शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब हिंसक भीड़ ने गांव पर अचानक धावा बोल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के दो लोग- पिता और पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बड़ी तादाद में लोग सड़क पर उतर आए और वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शमशेरगंज से सटे धूलियन इलाके में प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया, पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। कुछ पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए एक मस्जिद में पनाह लेनी पड़ी। शनिवार को हिंसा धुलियान तक फैल गई, जहां एक व्यक्ति को गोली लगने की खबर है। पुलिस ने हालात काबू में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े