Total Users- 1,181,692

spot_img

Total Users- 1,181,692

Friday, March 27, 2026
spot_img

बंगाल में नया बवाल, हाई कोर्ट ने हनुमान जयंती मनाने की इजाजत देने से किया मना

पश्चिम बंगाल में इन दिनों बवाल पर बवाल हो रहे हैं। कहीं रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर बवाल और हंगामा तो कहीं नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का हंगामा और उनके समर्थन में वाम दलों का विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच, हनुमान जयंती मनाने को लेकर भी एक नया विवाद उपजा है, जो पुलिस से होते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है। हालांकि, हाई कोर्ट ने राजधानी कोलकाता के रेड रोड पर शनिवार यानी 12 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने की इजाजत देने से मना कर दिया है।

याचिकाकर्ता ने कोलकाता पुलिस से रेड रोड पर इस आयोजन की अनुमति मांगी थी लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला तो थक हारकर अदालत की शरण में उन्हें जाना पड़ा। याचिका में करीब 3000 प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम की अनुमति दे दी, लेकिन लोगों को होने वाली असुविधा को देखते इसे दूसरे स्थान पर आयोजित करने का निर्देश दिया, जिसे याचिकाकर्ता ने ठुकरा दिया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े