पुतिन ने मोदी को फोन कर कहा, भारत के साथ वो मजबूती के साथ खड़े हैं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बहुत जरूरी फोन कॉल आया है। ये फोन कॉल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है। पीएम मोदी को रूस के दौरे पर जाना था। लेकिन वो दौरा कैंसिल होता है। उसके बाद राजनाथ सिंह के मॉस्के के विक्ट्री डे परेड में जाने की बात सामने आती है। लेकिन फिर खबर आती है कि राजनाथ सिंह का दौरा भी कैंसिल हो जाता है। इन सब के बीच रूस के विक्ट्री डे पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी रहने वाली है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन उठाकर पीएम नरेंद्र मोदी को कॉल लगाया ये बताने के लिए भारत के साथ वो कितनी मजबूती के साथ खड़े हैं।

भारत पाकिस्तान तनाव पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता जिस तरीके से सामने आई है। जिस तरीके से पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर भारत के खिलाफ जिहादी नेटवर्क चला रहे हैं। उसे लेकर भारत का गुस्सा है। पूरी दुनिया इस वक्त महसूस कर रही है कि भारत पाकिस्तान पर कोई बड़ी कार्रवाई कभी भी कर सकता है। उसे लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। फोन पर रूसी राष्ट्रपति ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े