पीएम मोदी रात 8 बजे देश के नाम देंगे संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश के नाम अपना संदेश देंगे। भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादियों पर किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का यह पहला सार्वजनिक बयान होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश और दुनिया के सामने बिहार की धरती से यह हुंकार लगाई थी कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकी और उनके मददगार लोगों को भारत दुनिया के छोर से भी खोज कर निकाल लेगा और उनके कर्मों की सजा उन्हें देगा। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों पर एयर स्ट्राइक करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि भारत इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। सेना द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बौखला गया और सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

More Topics

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर से संवारी राखियों की खूबसूरती

मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार राखियों...

नशामुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान: विद्यार्थियों ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रधानमंत्री के आह्वान एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े