पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, सीमा पर लगेगी ड्रोन रोधी प्रणाली

पंजाब में ड्रोन के जरिए हो रही ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर अब सख्त लगाम लगने वाली है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि पंजाब सरकार सितंबर या अक्टूबर तक ड्रोन रोधी प्रणाली (Anti-Drone System) तैनात करेगी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ड्रोन रोधी प्रणाली का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और इस सिलसिले में अधिकारियों ने गृह मंत्रालय के साथ भी आवश्यक बैठकें की हैं।

उन्होंने कहा कि “हम सितंबर या अक्टूबर तक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ समन्वय बनाते हुए पंजाब की सीमा पर रक्षा की दूसरी पंक्ति पर ड्रोन रोधी प्रणाली स्थापित कर देंगे।”

राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह पाकिस्तान से ड्रग्स, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी को रोकने के लिए आधुनिक ड्रोन रोधी तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इस कदम से पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

More Topics

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड की रीपैकेजिंग का खुलासा

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड...

इसे भी पढ़े