Total Users- 1,179,330

spot_img

Total Users- 1,179,330

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

धमतरी पुलिस के 2 सहायक उप निरीक्षक को मिली पदोन्नति, बने एसआई

धमतरी। पुलिस मुख्यालय रायपुर से आदेशानुसार जिले में पुलिस विभाग के दो अधिकारियों सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन एवं सहायक उप निरीक्षक दक्ष कुमार साहू को योग्यता सूची एवं वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर एसपी सूरज सिंह परिहार ने दोनों अधिकारियों को स्वयं स्टार लगाकर अलंकृत किया तथा मुह मिठा कराकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

एसपी ने कहा, “धमतरी पुलिस सदैव कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनती अधिकारियों का सम्मान करती है। पदोन्नति न केवल अधिकारियों की उपलब्धियों का परिणाम है बल्कि यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

“पदोन्नति प्राप्त दोनों अधिकारियों ने इस अवसर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से जनता की सेवा करेंगे। एसपी ऑफिस में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भी पद्दोन्नत हुए दोनों अधिकारी को बधाई दिये।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े