Total Users- 1,179,442

spot_img

Total Users- 1,179,442

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम की: 5 आतंकी गिरफ्तार, IED बनाने सामान बरामद…

दिल्ली पुलिस ने देश भर में छापा मारके 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से आईईडी बम बनाने वाले सामान बरामद किए गए हैं। साथ ही इनके संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आंतकी संगठनों से होने की संभावना जतायी जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों से जांच एजेसियां पूछताछ कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी साशिज को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने देश के अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस को इन आतंकवादियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को आईईडी बम बनाने में इस्तमाल होने वाले कुछ सामान मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए 5 आतंकवादियों में से 2 दिल्ली से, 1 हैदराबाद, 1 मध्य प्रदेश और 1 रांची से है।

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तार आतंकियों के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन से है। ये आतंकवादी आने वाले त्योंहारों से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

वहीं सुत्रों से ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि शक के आधार पर पुलिस की टीम और सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने 8 अन्य संदिग्धों को भी हिसारत में लिया है। गिरफ्तार आतंकियों और सदिग्धों से स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। मामले में कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े