Total Users- 1,179,436

spot_img

Total Users- 1,179,436

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

  क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई 100 कफ सिरप

 भारत में 100 से अधिक फार्मा कंपनियां कफ सिरप क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए। इन कफ सिरप में वही विषाक्त पदार्थ थे जो गाम्बिया, कैमरून और उज्बेकिस्तान में 141 से अधिक बच्चों की मौत से जुड़ी दवा में पाए गए थे। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, गांबिया, उज्बेकिस्तान और कैमरून में  बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदारी बताए गए खांसी के सिरप में जो टॉक्सिन मौजूद थी, वही इन सिरप में भी पाई गई। 

भारतीय कफ सिरप से विदेशों में होने वाली मौतों के सिलसिले के बाद, मोदी सरकार द्वारा 50 अरब डॉलर के उद्योग की छवि को साफ करने के लिए जांच तेज करने के बाद, भारत सरकार ने दवा कंपनियों को नए विनिर्माण मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया।

 रिपोर्ट में बताया गया कि डाइएथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) और एथिलीन ग्राइकोल (ईजी) पाए जाने के कारण 100 कंपनियों के कफ सिरप को ‘माणक गुणवत्ता के नहीं’ (एनएसक्यू) की श्रेणी में रखा गया है। 

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े