Total Users- 1,179,404

spot_img

Total Users- 1,179,404

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कांग्रेस घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण दे रही है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन कर रही है। मोदी ने असम में दरांग जिले के मंगलदोई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा घुसपैठियों को जमीन हड़पने नहीं देगी और न ही जनसांख्यिकी बदलने की उनकी साजिश को कामयाब होने देगी।

मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है। कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने वाले हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन करने के बजाय घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को बचाने में लगी रही।’’ मोदी ने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल हुआ है और इस पावन भूमि पर आकर उन्हें गौरव महसूस हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार रात उन्हें एक वीडियो दिखाया था, जिसमें कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष यह कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि ‘भाजपा गायकों और नर्तकों का सम्मान कर रही है’। मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी 2019 में भाजपा द्वारा भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने के बाद की गयी थी। प्रधानमंत्री ने दावा किया, “1962 में चीन के आक्रमण के दौरान जवाहरलाल नेहरू द्वारा असम के लोगों को दिए गए घाव अब तक भरे नहीं हैं और भूपेन हजारिका का यह अपमान घाव पर नमक छिड़कने जैसा है।”

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े