Total Users- 1,179,404

spot_img

Total Users- 1,179,404

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

आज भारत आ रहे हैं अमेरिकी अधिकारी, आ सकती है बड़ी खुशखबरी

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही बड़ी डील होने के आसार हैं। खबर है कि अमेरिकी अधिकारी सोमवार रात भारत पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि टैरिफ वॉर के बीच बातचीत कहां तक पहुंची है। भारत ने साफ कर दिया है कि देश के किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत से अच्छे संबंधों की दुहाई दे रहे हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी वार्ताकार या नेगोशिएटर भारत पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता होने जा रही है। खास बात है कि यह मीटिंग ऐसे समय पर हो रही है, जब ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी शुल्क लगाया है। साथ ही रूसी तेल खरीदने को लेकर भी लगातार धमकी दी जा रही हैं।

दो दिन पहले ही हुई थी भारतीय अधिकारियों की मुलाकात
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कई प्रमुख अमेरिकी सांसदों के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर चर्चा की थी। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पोस्ट से बताया कि प्रतिनिधि सभा के सदस्य जेम्स मोयलान को भारत-अमेरिका के बीच व्यापार साझेदारी और ऊर्जा सहयोग में हाल के घटनाक्रमों पर जानकारी देने का अवसर मिला।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े