Total Users- 1,171,944

spot_img

Total Users- 1,171,944

Sunday, March 15, 2026
spot_img

मौसम विभाग ने बताया बारिश के लिए कितना इंतजार?

देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून की आमद हो चुकी है। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी भी जारी की है। आज तमिलनाडु, गोवा, केरल और महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और कर्नाटक के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने अन्य राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के लिए धूल के तूफान की चेतावनी, पंजाब और हरियाणा के लिए हीटवेव और बिहार के लिए उमसभरी गर्मी की चेतावनी है।

कहां के लिए बारिश की चेतावनी
आईएमडी के ताजा बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु, पुडेचेरी और करैकल व कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 16 जून के लिए ऐसी ही चेतावनी है। इसमें यह भी बताया गया है कि गोवा में आज और कल बहुत ज्यादा बरसात हो सकती है। गुजरात में 17 और 19 जून को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश में 20 जून तक, छत्तीसगढ़ में 18 से 20 जून तक, झारखंड में 17 और 18 जून और ओडिशा में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े