Total Users- 1,171,946

spot_img

Total Users- 1,171,946

Sunday, March 15, 2026
spot_img

मॉनसून सत्र शुरू होने के पहले भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा ?

देश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बार-बार तारीख बढ़ती जा रही है। जेपी नड्डा के मोदी सरकार के मंत्री बनने के बाद से लगातार नए अध्यक्ष के नाम और चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इस बीच खबर सामने आ रही है है कि जुलाई महीने में भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इससे पहले हालांकि आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव भी संपन्न कराने हैं।

संभावना है कि जुलाई के मध्य में संसद के मॉनसून सत्र के पूर्व पार्टी नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी कर सकती है, जहां नया अध्यक्ष कार्यभार संभालता है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के केंद्र सरकार में मंत्री बनने और काफी समय पहले उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद बीते साल सदस्यता अभियान के साथ नए संगठन चुनाव की शुरुआत की थी।

बीते साल अक्तूबर महीने में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई थी, लेकिन न तो आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव पूरे हो पाए हैं और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े