Total Users- 1,170,575

spot_img

Total Users- 1,170,575

Friday, March 13, 2026
spot_img

मंदिर में चोरी करने वाला चोर CCTV में कैद, कान पकड़कर मांगी माफी

उत्तर प्रदेश के झांसी में आस्था को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक चोर ने पहले माता के मंदिर में चोरी की और फिर जाते-जाते मातारानी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे आस्था और अपराध के अजीब मेल के रूप में देख रहे हैं.

मामला झांसी के गरौठा क्षेत्र स्थित गरौठा–मढ़ां रोड पर बने बड़ी माता मंदिर का है. जहां शनिवार रात अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर ने पहले मंदिर का ताला तोड़ा और फिर माता के श्रृंगार में चढ़े कीमती जेवरात चुरा लिए.

सुबह जब श्रद्धालु रोजानना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला देखकर हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक साफ तौर पर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है. युवक ने नीले रंग की हुडी पहन रखी है और सिर पर कैप लगाए हुए है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक मंदिर में प्रवेश करने के बाद एक-एक कर सभी मूर्तियों की तलाशी लेता है. इसके बाद वह मूर्तियों पर ढके गर्म कपड़ों को हटाता है, फिर एक मूर्ति से जेवर चुरा लेता है. सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आता है, जब चोरी करने के बाद युवक मंदिर से निकलने लगता है. जाते समय वह दो बार भगवान के सामने हाथ जोड़ता है, मानो प्रार्थना या माफी मांग रहा हो.

यही दृश्य अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या चोर ने अपराध करने के बाद भगवान से माफी मांगी? वहीं जब इस मामले में गरौठा थाना प्रभारी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

लेकिन अभी तक मंदिर प्रबंधन या किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी कितने मूल्य की हुई है. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है.

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े