Total Users- 1,171,991

spot_img

Total Users- 1,171,991

Sunday, March 15, 2026
spot_img

भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौते की जरूरत… पीएम मोदी के ब्रिटेन दौरे पर कांग्रेस का तंज, विजय माल्या और नीरव मोदी पर घेरा

प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर आपत्ति जताते हुए “भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौते” की मांग की है. उनका तर्क है कि विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे भगोड़े अभी भी ब्रिटेन में हैं और FTA से पहले प्रत्यर्पण समझौता होना आवश्यक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ब्रिटेन दौरे पर हैं. इस दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन होने वाले हैं. दोनों देशों के बीच इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. इस ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इस डील के साथ ‘फ्यूजिटिव ट्रांसफर एग्रीमेंट’ की आवश्यकता भी है.

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) पर आज लंदन में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, लेकिन भारत को ब्रिटेन से एक और और भी जरूरी FTA करना चाहिए- फ्यूजिटिव ट्रांसफर एग्रीमेंट (भगोड़ा प्रत्यर्पण समझौता).

उन्होंने आगे लिखा कि आखिरकार, मोदी मॉडल की भगोड़ानॉमिक्स के तीन बड़े स्टार, विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी -अब भी अपनी घर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं और यह भी संभव है कि इस सूची में कुछ और नाम जल्द जुड़ जाएं.

ब्रिटेन से डील का कहां होगा फायदा?- कांग्रेस

भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाली इस डील को लेकर कांग्रेस पहले से ही सवाल खड़े कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि यह डील देश के घरेलू उद्योगों, खासकर लघु और मध्यम उद्योग पर असर डाल सकती है. इसके साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि उन क्षेत्रों के बारे में भी सरकार को बताना चाहिए जहां इस डील से फायदा होगा.

क्या है भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाली डील में खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली इस डील का असर कई क्षेत्रों पर पड़ने वाला है. ऐसा माना जा रहा है कि इस डील के होने के बाद कई क्षेत्रों में देश को फायदा होगा. इनमें टेक्सटाइल, ज्वेलरी, इंजीनियरिंग सामान एवं ऑटो कंपोनेंट, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल और स्पेशल आइटम, ग्रीन एनर्जी, शराब के व्यवसाय पर सीधा असर होगा. आने वाले समय में ब्रिटेन से आने वाली इन चीजों के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े