Total Users- 1,224,607

spot_img

Total Users- 1,224,607

Thursday, May 14, 2026
spot_img

कांग्रेस ने अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया

तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। विजय कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुधवार को तमिलनाडु में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

यह घटनाक्रम तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) द्वारा अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने के निर्णय के बाद सामने आया है। इससे पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में विजय से मुलाकात कर पार्टी के समर्थन से अवगत कराया था।

हालांकि कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक के साथ संपर्क में है और एमके स्टालिन की पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। द्रमुक और कांग्रेस वर्ष 2004 से एक दूसरे की सहयोगी हैं। अतीत में भी कुछ मौकों पर दोनों का गठबंधन रहा है।

More Topics

पुडुचेरी में एन रंगासामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व कर...

इसे भी पढ़े