Total Users- 1,177,093

spot_img

Total Users- 1,177,093

Friday, March 20, 2026
spot_img

जीवन मंत्र : यह समय समय की बात है जानी , समय समय की बात

वे मुझसे रुखाई से बोले ,’ ऐसा कुछ नहीं होगा . पहले कहा जाता था कि टीवी आ जाएगा तो अखबार ख़त्म हो जाएगा , पर कुछ हुआ ? अब कहते हो कि वेब मीडिया आने से प्रिंट मीडिया को ख़तरा है . क्या कभी भैंस आने से गाय का महत्व खत्म हुआ है . मेरी इन बातों से अनेक सीनियर जर्नलिस्ट सहमत हैं ‘.

मैंने दूसरा उदाहरण देकर उन्हें समझाने की कोशिश जारी रखी. मैंने कहा, कहते हैं कि अंग्रेजों ने जब रेलवे लाइनें बिछा कर उस पर ट्रेनें चलाई तो देश के अनेक लोग उस पर चढ़ने से यह सोच कर डरते थे कि मशीनी चीज का क्या भरोसा, कुछ दूर चले और भरभरा कर गिर पड़े. हमने बचपन में सुना था कि गांव में ऐसे कई बुजुर्ग थे जिनके बारे में कहा जाता था कि उन्होंने जीवन में कभी ट्रेन में पैर नहीं रखा था . नाती – पोते उन्हें यह कर चिढ़ाते थे कि फलां के यहां शादी आयी है , जहां जाना ज़रूरी है , इस बार तो आपको ट्रेन में बैठना ही पड़ेगा. इस पर बेचारे बुजुर्ग रोने लगते, दलीलें देते कि अब तक यह गांव – कस्बा ही हमारी दुनिया थी… अब बुढ़ापे में यह फजीहत क्यों करा रहे हो…. अब तो बुजुर्ग लंबा सफर बस में चलना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं बल्कि ट्रेन पर बैठना चाहते हैं .

वे सर झटक कर मेरे पास से चले गए . कितनी अजीब बात है यह . सभी परिवर्तन सामने दिखाई देते हैं पर व्यक्ति अपने बदगुमान में यह सब नहीं देख पाता है . ऐसा उस व्यक्ति के साथ ज़्यादा होता है जिसने कडा संघर्ष कर , अनुभव प्राप्त कर सफलता पाई है . आज परिस्थितियां इतनी तेज़ी से बदल रही हैं कि यदि उनपर नज़र रख , खुद को उसके हिसाब से नहीं ढालेंगे तो आगे बड़ी परेशानियां आ सकती हैं. आपका ओब्ज़र्वेशन (पारखी नज़र ) बेहतर हो ताकि आप अपने क्षेत्र के परिवर्तन को भांपकर उसके अनुसार अपने को ढालें , इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आज का यह अंक समर्पित ..

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े