Total Users- 1,179,524

spot_img

Total Users- 1,179,524

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

Russia ने Ukraine पर दागी 200 मिसाइलें, बाइडेन ने तुरंत किया मोदी को फोन

अंडरग्राउंड मेट्रोस्टेशन, धूं-धू कर जलती इमारतें, बिना रुके काम करते फायर फाइटर्स और बंकरों में बैठे बदहवास लोग 26 अगस्त को ये दृश्य यूक्रेन के 15 से अधिक प्रांतों में देखा गया था। दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर 200 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था। हमले के बाद यूक्रेन पूरी तरह से अलर्ट पर है। शहर भर में ब्लैक आउट की खबरें हैं। चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। रूसा का यूक्रेन पर टारगेटेड सबसे बड़ा हमला पिछले कुछ महीनों में हुआ है। पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के सिर्फ दो दिन बाद यह हमला हुआ है। माना जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन में शांति की कोशिश कर सकते हैं।

रूस के घातक हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और यूक्रेन के लिए उनके शांति के संदेश और चल रहे मानवीय समर्थन के लिए उनकी सराहना की। 

जो बाइडेन ने एक्स के एक पोस्ट में कहा कि मैंने पोलैंड और यूक्रेन की उनकी हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी से बात की, और यूक्रेन के लिए शांति और चल रहे मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए उनकी सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने हिंद-प्रशांत में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन और रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए एक साथ बैठना चाहिए और भारत शांति बहाल करने में “सक्रिय भूमिका” निभाने के लिए तैयार है। 

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े