Total Users- 1,157,550

spot_img

Total Users- 1,157,550

Sunday, February 8, 2026
spot_img

कंप्यूटर सिस्टम ठप्प होने से US की कमजोरी भी सामने आई, रूस और चीन बना सकते निशाना

पिछले दो साल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संबंध में आगाह किया जा रहा है कि उनसे मानवीय अस्तित्व पर खतरा है। लेकिन शुक्रवार को अलग किस्म का संकट सामने आया। कंप्यूटर सिस्टम हैंग होने से बहुत सारे काम ठप्प पड़ गए । दुनियाभर में एयर ट्रैवल पर सबसे अधिक असर पड़ा। यह स्थिति आतंकवादियों या AI या हैकरों के कारण पैदा नहीं हुई थी। टेक्सास की कंपनी क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike)  के एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड में गड़बड़ी से अराजकता की स्थिति बन गई। इस घटना ने अमेरिका की कमजोरी को भी सामने रखा है।

कंप्यूटर सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी ने चुनाव वर्ष में रूस और चीन को दखल देने का रास्ता दिखाया है।  अमेरिका में शनिवार को भी कई हवाई उड़ानें प्रभावित रहीं। एयरलाइंस ने 1600 फ्लाइट रद्द कर दीं। शुक्रवार को अमेरिका के अंदर और बाहर जाने वाली 3400 उड़ानें रद्द की गई थीं। कंप्यूटर प्रोग्रामर्स का कहना है, क्राउडस्ट्राइक ने तरीके से काम नहीं किया है। अपग्रेड भेजने से पहले उसे कई किस्म की विंडोज मशीनों पर इस्तेमाल किया जाना था। साइबर सिक्योरिटी संगठन क्रिप्टोहार्लेम फाउंडर मैट मिशेल कहते हैं, अगर कुछ पुराने कंप्यूटरों पर टेस्टिंग की जाती तो ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ को पहले देखा जा सकता था।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े