Total Users- 1,179,556

spot_img

Total Users- 1,179,556

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

भारत की सैन्य शक्ति बरकरार, पाकिस्तान को लगा झटका: ग्लोबल फायरपावर 2025 की रैंकिंग जारी

ग्लोबल फायरपावर ने 2025 के लिए दुनियाभर के देशों की सैन्य शक्ति की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत ने अपनी चौथे स्थान की पोजीशन को बरकरार रखा है। वहीं, पाकिस्तान की रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है और वह 9वें से फिसलकर 12वें स्थान पर पहुंच गया है।

भारत की ताकत
भारत अपनी उन्नत सैन्य क्षमताओं, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति के कारण 2025 की सैन्य रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज है। ग्लोबल फायरपावर के पावर इंडेक्स स्कोर में भारत का स्कोर 0.1184 है।

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स
यह इंडेक्स दुनिया की ताकतवर सेनाओं का मूल्यांकन 60 से अधिक मानकों पर आधारित करता है, जिसमें सैन्य इकाइयां, वित्तीय स्थिति, भौगोलिक स्थिति, और तकनीकी विकास शामिल हैं।

दुनिया की टॉप-5 सैन्य शक्तियां

  1. अमेरिका – 0.0744 स्कोर
  2. रूस – 0.0788 स्कोर
  3. चीन – 0.0788 स्कोर
  4. भारत – 0.1184 स्कोर
  5. दक्षिण कोरिया – 0.1656 स्कोर

पाकिस्तान की स्थिति
पाकिस्तान की रैंकिंग 2024 के 9वें स्थान से गिरकर 2025 में 12वें स्थान पर आ गई है। यह गिरावट उसकी सैन्य स्थिति और रक्षा आधुनिकीकरण में आ रही चुनौतियों को दिखाती है।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े