Total Users- 1,179,456

spot_img

Total Users- 1,179,456

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी

वॉशिंगटन: कैरिबियन सागर में शनिवार शाम 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद अमेरिकी एजेंसियों ने कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र केमैन द्वीप के पास, होंडुरास से 130 मील (209 किलोमीटर) उत्तर में था।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कैरिबियन सागर और होंडुरास के उत्तरी इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। हालांकि, अमेरिकी अटलांटिक या खाड़ी तट पर खतरे की कोई सूचना नहीं है, लेकिन प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड के लिए चेतावनी जारी की गई है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, भूकंप के केंद्र के 620 मील के भीतर तटीय क्षेत्रों में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। प्रभावित देशों में केमैन द्वीप, जमैका, क्यूबा, मैक्सिको, होंडुरास, निकारागुआ, बहामास, कोस्टा रिका, बेलीज, हैती, पनामा और ग्वाटेमाला शामिल हैं।

यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, क्यूबा के तटों पर 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जबकि होंडुरास और केमैन द्वीप में 0.3 से 1 मीटर तक की छोटी लहरें आ सकती हैं।

हालांकि, बाद में अमेरिकी एजेंसियों ने अधिकांश चेतावनियों को रद्द कर दिया, लेकिन समुद्र के स्तर में छोटे बदलाव होने की आशंका जताई गई है।

इस बीच, होंडुरास, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, प्यूर्टो रिको और केमैन द्वीप में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकासी की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े