Total Users- 1,179,257

spot_img

Total Users- 1,179,257

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

इजरायल को एक और बड़ी सफलता, आईडीएफ ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के मोहम्मद अल जाबरी को किया ढेर

गाजा पट्टी: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के हथियार प्रोडक्शन के डिप्टी हेड प्रमुख मोहम्मद अल जाबरी को मार दिया है। इजरायली अखबार द यरुशलम पोस्ट के मुताबिक आईडीएफ ने शुक्रवार को अपने इस ऑपरेशन और जाबरी की मौत की जानकारी दी है। इजरायल के लिए बीते चार दिन के भीतर ये तीसरी बड़ी कामयाबी है। मंगलवार को लेबनान में एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुकर की मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात को हमास के नेता इस्माइल हानिया की भी तेहरान में हत्या कर दी गई। इजरायल ने दोनों ऑपरेशन पर चुप्पी साध रखी है लेकिन हानिया और शुकर, दोनों ही इजरायली सेना की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल थे।रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने शुक्रवार सुबह कहा कि आईडीएफ ने एक लक्ष्य बनाकर किए गए खुफिया ऑपरेशन में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के मोहम्मद अल जाबरी को मार डाला। आईडीएफ का दावा है कि अल जबारी उत्तरी गाजा में इस्लामिक जिहाद के लिए हथियार बनाने के लिए फंडिग का इंतजाम करता था। कथित तौर पर अल जाबरी हमास लड़ाकों के वेतन और अलग-अलग विभागों में पैसे के बंटवारे को भी देखता था। जाबरी ने ही हमास को रॉकेट तैयार कराने में अहम रोल निभाया था।

More Topics

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

तालाब के ऊपर मुर्गी पालन कर खेती को और अधिक लाभकारी बनाया

खेत को आय का बहुआयामी और मजबूत माध्यम बनाने...

इसे भी पढ़े