Total Users- 1,165,897

spot_img

Total Users- 1,165,897

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

अमेरिका में भीषण विमान हादसा: व्हाइट हाउस के पास हेलिकॉप्टर और यात्री प्लेन की टक्कर, 19 की मौत की आशंका

अमेरिका से एक बड़ी और भयावह खबर सामने आई है। वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर एक यात्री विमान से हवा में टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के टुकड़े-टुकड़े हो गए और ये दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। इस हादसे में 60-65 लोग सवार थे, जिसमें से 19 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, हालांकि यह संख्या बढ़ सकती है।

रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है, जबकि वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही भी रोक दी गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए आ रहा था और अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर सामने से टकरा गया। इस हेलिकॉप्टर का मॉडल Sirosky H-60 था।

हादसे की जानकारी मिलते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सूचना दी गई, और व्हाइट हाउस से बयान जारी किया गया कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने भी ट्वीट कर हादसे में हुई मौतों की जानकारी दी है।

अमेरिकन एयरलाइंस ने भी बयान जारी कर कहा कि PSA एयरलाइंस की फ्लाइट 5342 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े