अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया पुतिन-जिनपिंग में किसके साथ डील करना मुश्किल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी प्रेसीडेंट शी जिनपिंग एक अनोखी तिकड़ी बनाते हैं। यह तिकड़ी है सत्ता और ताकत की। हाल ही में ट्रंप से पुतिन और जिनपिंग को लेकर एक सवाल पूछा गया। यह सवाल था, ‘पुतिन और जिनपिंग में से किसके साथ डील करना ज्यादा मुश्किल है?’ इस पर ट्रंप का जवाब और भी हैरान करने वाला था।

दोनों नेताओं पर क्या कहा
डोनाल्ड ट्रंप का यह इंटरव्यू सीबीएस न्यूज पर हो रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया था कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग में से किसके साथ डील करना मुश्किल होता है? इस पर ट्रंप बिना एक भी पल गंवाए जवाब दिया, ‘दोनों ही टफ हैं, स्मार्ट हैं और दोनों ही मजबूत नेता हैं।’ इन लोगों को आप हल्के में नहीं ले सकते हैं। इनके साथ बहुत गंभीरता से पेश आना होता है। यह लोग ऐसे नहीं हैं जो आते ही कहेंगे कि वाह क्या शानदार दिन है। बल्कि यह लोग बेहद गंभीरता से पेश आने वाले लोग हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े