Total Users- 1,167,982

spot_img

Total Users- 1,167,982

Saturday, March 7, 2026
spot_img

अमानवीयता: घरों में बंद करके जिंदा जलाया,100 लोगों की गोली मारकर हत्या

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के बेन्यू प्रांत के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला करके 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह हमला इतना अमानवीय था कई लोगों को उनके घरों में बंद करके जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। हमले के सैंकड़ों लोग घायल हैं और कई दर्जन अभी लापता हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि येलेवाटा नामक गांव पर हुआ यह हमला शुक्रवार देर रात से शुरू होकर शनिवार सुबह तक चला। इस हमले के बाद सैंकड़ों लोग घायल हैं और उन्हें अभी तक कोई चिकित्सकीय सहायता भी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारियों की नफरत का आलम यह था कि उन्होंने जिंदा लोगों को उनके घरों में बंद किया और आग लगा दी। वह तब तक वहां खड़े देखते रहे जब तक लोग पूरी तरह से जल नहीं गए।

एमनेस्टी की इस रिपोर्ट को लेकर बेन्यू पुलिस ने भी हमले की पुष्टि की है। हाालंकि उनकी तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि हमला किसने किया और कुल मिलाकर कितने लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कुल 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। आपको बता हैं बेन्यू राज्य नाइजीरिया के मध्य क्षेत्र का हिस्सा है। इस क्षेत्र के उत्तरी इलाके में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं तो वहीं दक्षिणी क्षेत्र में ईसाई बहुसंख्यक हैं। इसके अलावा यहां पर भूमि के उपयोग को लेकर चरवाहों और किसानों के बीच में लगातार लड़ाई चलती रहती हैं। इसी लड़ाई के बीच में जब मजहबी एंगल आ जाता है तो यह लड़ाई और भी ज्यादा बदतर हो जाती है।

पिछले महीने ही नाइजीरिया के मध्य बेन्यू में ही हुई एक और लड़ाई में चरवाहों ने मिलकर 42 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2019 से अब तक इस क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच में कई झड़पें हुई हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई है, इस लड़ाई के चलते करीब 22 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

More Topics

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े