Total Users- 1,170,381

spot_img

Total Users- 1,170,381

Friday, March 13, 2026
spot_img

बिच्छू: इतिहास, खतरनाक जहर और अद्भुत रहस्य

बिच्छू, जिसे हम अक्सर जहरीला और खतरनाक मानते हैं, एक ऐसा जीव है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह जीव न केवल अपनी खतरनाक डंक से डराता है, बल्कि इसकी और भी कई खासियतें हैं, जो इसे पृथ्वी के सबसे पुराने और सबसे महंगे जीवों में से एक बनाती हैं।

इतिहास का हिस्सा: बिच्छू लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों साल पुराने जीव हैं। जीवाश्मों के मुताबिक, ये जीव 45 करोड़ साल पहले भी पृथ्वी पर मौजूद थे, जबकि डायनासोर मात्र 24 करोड़ साल पहले आए थे। इसका मतलब यह है कि बिच्छू आज के जीवित जानवरों में सबसे पुराने जीवों में से एक हो सकते हैं।

    अद्भुत शारीरिक संरचना: बिच्छू की शरीर संरचना भी काफी दिलचस्प है। यह कीड़ा नहीं, बल्कि एक अष्टपाद जीव है, जो 8 पैरों के साथ मकड़ी जैसा दिखाई देता है। इनकी लंबाई 1 से 23 सेंटीमीटर तक होती है और वजन 56 ग्राम तक हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि कभी ये एक मीटर तक लंबे भी हुआ करते थे।

    बिच्छू का जहर: बिच्छू केवल खतरनाक डंक नहीं मारते, बल्कि वे यह भी तय कर सकते हैं कि कितने जहर का उपयोग करना है। उनके जहर में दर्जनों प्रकार के विष होते हैं, लेकिन उनमें से केवल एक चौथाई बिच्छू का जहर इंसान के लिए जानलेवा हो सकता है। इसके अलावा, बिच्छू के जहर का मेडिकल उपयोग भी होता है और यह दुनिया के सबसे महंगे तरल पदार्थों में से एक माना जाता है।

    नाच और मिलन: बिच्छू अपने प्रजनन प्रक्रिया के दौरान एक अद्भुत नृत्य भी करते हैं। नर और मादा बिच्छू एक दूसरे के आगे अपने पंजे जैसे अंगों को पकड़ते हैं और फिर नाचते हैं, जो कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक चल सकता है।

    More Topics

    बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

    बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

    साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

    धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

    धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

    आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

    इसे भी पढ़े