Total Users- 1,159,933

spot_img

Total Users- 1,159,933

Tuesday, February 17, 2026
spot_img

बस 10 मिनट में करें तनाव दूर: आसान और असरदार तरीके

कई बार छोटी-छोटी बातें भी हमें परेशान कर देती हैं और हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। अगर आप भी छोटी-छोटी बातों पर तनाव महसूस करते हैं, तो बस 10 मिनट का समय निकालकर अपने मन को शांत और हल्का महसूस करवा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सरल उपाय, जो तुरंत असर दिखाते हैं।

1. खुली हवा में टहलें

अगर किसी बात से परेशान हैं, तो ताजी हवा में टहलने के लिए निकल जाएं। हरे-भरे वातावरण में टहलने से मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे आप तुरंत तरोताजा महसूस करेंगे। यह तनाव और चिंता को कम करके ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

2. मनपसंद संगीत सुनें

जब भी तनाव महसूस हो, अपनी पसंदीदा धुन या शांतिपूर्ण संगीत सुनें। धीमी और मधुर धुनें दिमाग को सुकून देती हैं और नकारात्मक विचारों को दूर करती हैं

3. कुछ मिनट ध्यान करें

गुस्से और तनाव को कम करने के लिए ध्यान (मेडिटेशन) बहुत प्रभावी होता है। सिर्फ 5 मिनट ध्यान करने से भी मन को शांति मिलती है और तनाव दूर होता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि मानसिक शांति बनी रहे।

4. गहरी सांसें लें

गहरी सांस लेने से शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और मस्तिष्क को शांति मिलती है। 10 मिनट तक धीमी और गहरी सांसें लें, यह तनाव को कम करने में मदद करेगा।

5. अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें

अगर मन अशांत है, तो अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें। इससे ध्यान बंटेगा और मानसिक सुकून मिलेगा। अच्छी किताबें सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होती हैं।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

इसे भी पढ़े