Total Users- 1,169,311

spot_img

Total Users- 1,169,311

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

बॉबी देओल को इस फिल्म से लॉन्च करना चाहते थे सुभाष घई, लेकिन पापा धर्मेंद्र ने इस वजह से कह दी नो

नई दिल्ली:

अपने बच्चों की लॉन्चिंग को लेकर फिल्मी स्टार्स बहुत अलर्ट रहते हैं. हर स्क्रिप्ट बहुत जांच परख कर चुनी जाती है. स्टार किड्स के लुक पर भी खूब ध्यान दिया जाता है. कोशिश ये होती है कि जिस फिल्म से स्टार किड लॉन्च हो वो बॉलीवुड के हर किस्म के मसाले से लबरेज हो. ताकि उनके बच्चे की एक्टिंग का हर पहलू स्क्रीन पर दिख सके. धर्मेंद्र भी शायद अपने छोटे बेटे बॉबी देओल की लॉन्चिंग को लेकर कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर चुके थे. जिस वजह से उन्होंने सुभाष घई की एक बेहतरीन फिल्म से बॉबी देओल को लॉन्च करने से इंकार कर दिया था. 

इस फिल्म का दिया था ऑफर

सुभाष घई ने साल 1991 में एक बेहतरीन फिल्म बनाई थी. इस फिल्म का नाम था सौदागर. इस फिल्म में विवेक मुशरान वाले रोल के लिए सुभाष घई की पहली पसंद बॉबी देओल थे. लेकिन  धर्मेंद्र उनकी इस पेशकश पर राजी नहीं हुए. आईएमडीबी के मुताबिक धर्मेंद्र चाहते थे कि बॉबी देओल की जिस फिल्म से लॉन्चिंग हो, उस फिल्म को वो खुद बनाए. इसलिए उन्होंने बॉबी देओल को सुभाष घई की फिल्म सौदागर करने की परमिशन नहीं दी.

More Topics

महतारी वंदन योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य

नीतू साहू बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन...

संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक की देशी मदिरा किया जब्त

बलौदाबाजार। संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपए से अधिक...

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का...

हेल्थी और स्वादिष्ट गाजर का कसा हुआ सलाद झटपट बनाएं

कम समय में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते...

इसे भी पढ़े