Total Users- 1,169,630

spot_img

Total Users- 1,169,630

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

Stree 2 ने रिलीज से पहले रच दिया इतिहास, एडवांस बुकिंग में मचा तहलका

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज के लिए तैयार है. अगले कुछ घंटों में फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच ‘स्त्री 2’ ने एडवांस बुकिंग में भौकाल काट दिया है. मूवी ने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ बिजनेस कर लिया है. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ अब तक 11 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

कुछ दिनों पहले ही ‘स्त्री 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म को लेकर शुरुआत से ही हाइप रही है और इसका असर एडवांस बुकिंग में साफ नजर आ रहा है. लोग इस मूवी को पहले दिन देखने के लिए धड़ल्ले से टिकटों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं. ‘स्त्री 2’ के अब तक लगभग 4 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है.

‘स्त्री 2’ ने रिलीज से पहले ही छाप डाले इतने करोड़
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ के पहले दिन के लिए 3,99,462 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही 11.8 करोड़ रुपये का बंपर बिजनेस कर लिया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म साबित हो सकती है.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े