Total Users- 1,169,576

spot_img

Total Users- 1,169,576

Wednesday, March 11, 2026
spot_img

शेट्टी ने पहली बार अजय देवगन के बिना बनाई फिल्म, हीरो बना था मिठाईवाला, 70 करोड़ के बजट में कमाए थे 400 करोड़, बता सकते हैं नाम

रोहित शेट्टी और अजय देवगन जब भी एक साथ आए हैं, बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं. फिर चाहे वो सिंघम सीरीज की फिल्में हों या फिर गोलमाल सीरीज. रोहित शेट्टी और अजय देवगन का कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की गारंटी रहा है. लेकिन साल 2013 में वो समय भी आया जब रोहित शेट्टी ने किसी और स्टार के साथ हाथ आजमाने का फैसला किया. उन्होंने ना सिर्फ इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाई बल्कि बॉक्स ऑफिस के कमाई के अपने सारे पुराने रिकॉर्डों को ध्वस्त कर डाला. फिल्म के कैरेक्टर लोकप्रिय रहे, गाने लोगों की जुबान पर ऐसे चढ़े आज भी नहीं उतरे हैं और फिर एक्शन तो कमाल था ही.

हम यहां बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की 2013 की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की. चेन्नई एक्सप्रेस रोहित शेट्टी की वो फिल्म थी जिसमें उन्होंने पहली बार अजय देवगन के अलावा किसी एक्टर के साथ अपनी तकदीर आजमाई थी. चेन्नई एक्सप्रेस 8 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, निकेतिन धीर और सत्याराज लीड रोल में थे. फिल्म में विशाल-शेखर का संगीत था और यो यो हनी सिंह के लुंगी डांस ने पूरे देश को ही झूमने पर मजबूर कर दिया था.

More Topics

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े