Total Users- 1,170,235

spot_img

Total Users- 1,170,235

Thursday, March 12, 2026
spot_img

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी के स्वागत के बाद खरीदी 4.74 करोड़ की शानदार रेंज रोवर

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया और अब उन्होंने एक नई रेंज रोवर 4.4 LWB खरीदी है, जिसकी कीमत 4.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि रणवीर और दीपिका ने इस कार को अपनी बेटी के लिए गिफ्ट किया है। हरे रंग की यह शानदार गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी देखी गई, जिसके बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

रणवीर की इस नई कार की नंबर प्लेट पर उनका सिग्नेचर नंबर ‘6969’ अंकित है, जिसे वे अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। यह रणवीर के कार कलेक्शन में इसी नंबर की चौथी कार है।

रणवीर और दीपिका ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था, और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा करते हुए लिखा था, “वेलकम बेबी गर्ल!” बेटी के जन्म के कुछ हफ्ते बाद, 4 अक्टूबर को उनकी नई कार की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हुई थी।

रणवीर और दीपिका के घर में खड़ी इस नई कार का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, फैंस ने उन्हें बधाइयों का तांता लगा दिया और यह कयास लगाने लगे कि क्या वाकई यह कार उनकी बच्ची के लिए है। बेटी के जन्म के बाद रणवीर ने एक इवेंट में अपने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा था, “बाप बन गया रे।”

रणवीर सिंह के फैंस उनके परिवार में नए सदस्य के आने से बेहद खुश हैं और उनकी नई कार को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

More Topics

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े